🔥 ट्रेंडिंग असम बाढ़: 77,000 प्रभावित झारखंड के मुख्यमंत्री ने खनन विधेयक का... रांची: 4 उपवास करने वाले छात्र अस्पताल... कंगना ने बॉलीवुड की चुप्पी पर साधा निश... केरल एचसी का ताजा निरीक्षण का आदेश केरल चुनाव: अंतिम प्रयास
14 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

इब्तिदा संस्था द्वारा महिला भूमि साक्षरता परियोजना के तहत जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यशाला आयोजित

✍️ रिपोर्टर: Rohitas Kumar 🗓 13 अग. 2026, 04:54 PM 👁 46
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अलवर। बुधवार को शहर क़े निजी होटल में इब्तिदा संस्था द्वारा उमरेण व मालाखेड़ा पंचायत समिति क़े जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला की गईं,
महिला भूमि साक्षरता परियोजना समन्वयक़ मंजू यादव ने बताया की महिला भूमि साक्षरता परियोजना के अंतर्गत आज अलवर जिला मुख्यालय पर जनप्रतिनिधियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को भूमि अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें भू-स्वामित्व से जोड़ना था।
कार्यशाला में उमरेण, मालाखेड़ा पंचायत समिति की 10 ग्राम पंचायतों क़े 60 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमे सरपंच, उपसरपंच, वार्ड पंच शामिल रहें, संस्था अलवर जिले की तीन पंचायत समिति (उमरेण, मालाखेड़ा, रामगढ़) में महिला भूमि साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं, महिला, किशोर, किशोरीयों को भूमि से जुड़े दस्तावेज जैसे- जमाबंदी, खसरा, खाता नम्बर, नामांतरण, गिरदावरी, हक़त्याग विरासत की भूमि, भूमि क़े प्रकार आदि क़े साथ साथ हिन्दू अधिकार अधिनियम 2005 में मिले भूमि क़े मालिकाना हक़ की विस्तार से जानकारी दी जा रही हैं व भूमि से जुडी सरकारी योजनाओं क़े प्रति समुदाय को जागरूक करना हैं,
अमरदीप सैनी ने अपने वक्तव्य में कहा महिलाओं के नाम भूमि नामांतरण, पट्टा वितरण, उत्तराधिकार, दान एवं बंटवारे की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी होनी चाहिए क्योंकि की जमीन आज क़े दौर में सबसे कीमती हैं,"महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलने से उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यशाला में विभागीय पोर्टल, ऑनलाइन आवेदन और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई। अंत में सभी जनप्रतिनिधियों ने गाँव-गाँव जाकर महिलाओं को जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अम्मू सरपंच भंडवाड़ा, तारा चंद,
📲Get App