National
Headlines
संभल। जुनावई थाना क्षेत्र से लापता हुए 11 और 10 साल के दो मासूम बच्चों को पुलिस ने दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों बच्चे 15 अक्टूबर की सुबह साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकले थे, लेकिन परिजनों को बिना बताए साइकिल से ही दिल्ली घूमने चले गए थे। परिजनों की 17 अक्टूबर की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तत्परता दिखाते हुए 18 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे दोनों को ढूंढ निकाला। पूछताछ में बच्चों ने किसी भी व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने से इनकार करते हुए अपनी मर्जी से दिल्ली जाने की बात कही है।