देश
Headlines
गोरखपुर में अखिलेश यादव की रैली में JCB हादसे में बच्चे की मौत, 60 लोगों पर दर्ज हुई FIR
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा के दौरान 14 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गोरखपुर एम्स थाना पुलिस ने इस मामले में छह नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मृतक किशोर आर्यवर्धन सिंह श्रीनेत के पिता ओंकार सिंह श्रीनेत की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. हादसे के बाद से ही परिवार और भाजपा कार्यकर्ता दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. दरअसल, बुधवार (18 नवंबर) को गोरखपुर में अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा निकाली जा रही थी. इस दौरान उनके स्वागत के लिए जेसीबी से फूल बरसाए जा रहे थे. इसी बीच 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह श्रीनेत जेसीबी की चपेट में आ गया. गंभीर रूप से घायल किशोर की मौत हो गई. बताया गया कि हादसे के समय वह अपनी बहन को लेने के लिए सड़क पार कर रहा था.
#Gorakhpur #FIR #JCB