देश
Headlines
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना छर्रा इलाके के गांव सिरसा के रहने वाले जवान करन चौधरी (25) की रविवार शाम को जम्मू के कुपवाड़ा में सिर में दो गोली लगने से मौत हो गई थी। जवान का शव लहूलुहान हालत में कैंप में पड़ा मिला था। परिजनों को जवान की मौत की सूचना सैन्य अधिकारियों द्वारा सोमवार सुबह दी गई।
वहीं, मंगलवार देर शाम सेना की एक टुकड़ी जवान के शव लेकर गांव सिरसा पहुंची, लेकिन परिवार ने जवान के शव को लेने से इनकार कर दिया, क्योंकि सेना के दस्तावेज में करन के बेस कैंप में मृत मिलने और सिर में दो गोलियां लगने का जिक्र था। मौत का कारण स्पष्ट नहीं था। इस पर परिवार ने कहा कि जब तक शहीद का दर्जा लिखित में नहीं दिया जाएगा और जवान की मौत कैसे हुई नहीं बताया जाएगा, तब तक मृतक का शव नहीं लेंगे और न ही अंतिम संस्कार करेंगे। इसी जद्दोजहद में करीब 2 घंटे बीत गए।
#aligarh