🔥 TRENDING Haryana Law Commission Submits UCC Rep... Haryana Professor Secures Fulbright Fe... Chhattisgarh Eyes Gujarat Development... Chhattisgarh CM Signals Upcoming CGPSC... उन्नाव पहुंचे पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी... Chhattisgarh's Ramnami Village Unveils...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हवाई हमले की आपात स्थिति से निपटने के लिए राजर्षि कॉलेज में हुई मॉक ड्रिल

✍️ Reporter: Ramesh Meena 🗓 27 Nov 2026, 08:32 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हवाई हमले की आपात स्थिति से निपटने के लिए राजर्षि कॉलेज में हुई मॉक ड्रिल

अलवर। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशन में शुक्रवार को राजर्षि महाविद्यालय में हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों की टीमों ने राहत, बचाव एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभ्यास किया।
मॉक ड्रिल के दौरान शाम 6:15 बजे नियंत्रण कक्ष से हवाई हमले की सूचना प्रसारित की गई। सायरन बजते ही जिला प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा विभाग, अग्निशमन दल, एंबुलेंस, सिविल डिफेंस और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा बचाव अभियान शुरू किया।अभ्यास के दौरान राजर्षि कॉलेज परिसर को खाली करवाया गया और आग बुझाने की कार्रवाई की गई। मौके पर मिले 10 घायलों में तीन गंभीर तथा सात बर्न इंजरी से प्रभावित लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया। चिकित्सा टीम ने घायलों की स्थिति के अनुसार प्राथमिक उपचार एवं श्रेणी निर्धारण किया।
इसके साथ ही शाम 7 से 7:10 बजे तक राजर्षि कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों में ब्लैकआउट का अभ्यास किया गया। इसमें अलकापुरी, फेंस कॉलोनी, मोती डूंगरी, राजकीय कॉलोनी, स्कीम नंबर-7, इंद्रा कॉलोनी, बैंक कॉलोनी सहित आसपास के नागरिकों ने स्वेच्छा से घरों और प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद कर सहयोग किया।
अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में विभागों के बीच समन्वय, बचाव कार्यों की तत्परता और नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
📲Get App