🔥 TRENDING આઇ.ટી.આઇ. અમરેલી ખાતે કાયદો અને ઊર્જા... त्यागराज स्टेडियम में ‘वैश्य कुल सांस्... राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कंप्यू... BTS Makes History at 2026 MTV VMAs, Wi... Vidya Vox Raises Alarm: AI Steals from... Mumbai to Experience Light Rain and Th...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Crime

हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 31 Aug 2026, 10:06 PM 👁 123
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नौबतपुर थाना क्षेत्र के गोनवाँ ओ पी प्रभारी मंजीत कुमार ने गुप्त सुचना ओ पी क्षेत्र के काला भगवानपुर गांव से गुप्त सुचना पर एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया

नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

नौबतपुर। नौबतपुर थाना क्षेत्र के गोनवां ओपी अंतर्गत काला भगवानपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो अवैध हथियार और 10 जिंदा गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से हथियार रखने के आरोप में गांव निवासी रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बरामद हथियारों में एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल और एक मैगजीन शामिल है। गोनवाँ ओ पी प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि काला भगवानपुर निवासी रूपेश कुमार ने अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सशस्त्र बल के सहयोग से उसके घर की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।
छापेमारी के दौरान घर में रखे लकड़ी के बक्से से एक देसी कट्टा और पांच जिंदा गोलियां बरामद की गईं। वहीं, टीन के बक्से से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन और पांच जिंदा गोलियां मिलीं। पुलिस ने सभी हथियार और गोलियों को जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद होने के बाद रूपेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से पहुंचे थे और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।
📲Get App