🔥 TRENDING જૂનાગઢમાં પાંચ દિવસીય 'સરસ મેળા'નો ભવ્... श्रावस्ती में तेज बारिश से गिरे कई पेड... અમરેલીના કેરિચાડ અને કુંકાવાવ તાલુકાના... અમરેલી સ્થિત સ્પોર્ટ્સ કૉમ્પ્લેક્સ ખાત... Taapsee Pannu Reveals Details of Priva... 25th Anniversary of Chandni Bar Celebr...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हथियार के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया
Crime

हथियार के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 21 Aug 2026, 09:00 PM 👁 39
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फुलवारी शरीफ पुलिस ने गुप्त सुचना पर थाना क्षेत्र के नौसा से हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

फुलवारी शरीफ से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना_पुलिस और फुलवारी शरीफ पुलिस की त्वरित कार्रवाई रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 1 देशी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, 1 मैग्जीन एवं अन्य सामान बरामद !

दिनांक 20.8.2026 को फुलवारीशरीफ थानांतर्गत ग्राम नौसा स्थित मरियम अपार्टमेंट के मालिक को अवैध हथियार का भय दिखाकर डराने-धमकाने, रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी दिए जाने की सूचना प्राप्त हुई।

प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक, दानापुर 1 के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, फुलवारीशरीफ द्वारा त्वरित एक छापामारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम नौसा स्थित मरियम अपार्टमेंट के पास पहुंचकर छापामारी की गई। पुलिस बल को देखकर मौके से दो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता से पकड़ लिया गया।

पकड़ाए दोनों व्यक्तियों की विधिवत तलाशी के क्रम में निम्नलिखित सामान बरामद किया गया—
1 देशी पिस्टल
6 जिंदा कारतूस
1 मैग्जीन
1 मोटरसाइकिल
2 मोबाइल फोन
उक्त सभी सामान को विधिवत जब्त करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के क्रम में यह बात सामने आई है कि फ्लैट को लेकर आपसी विवाद के कारण उक्त घटना को अंजाम दिया गया। छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष गुलाम शहवाज आलम ने किया

इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App