🔥 ट्रेंडिंग मध्य प्रदेश में मिर्च की बाढ़, घरेलू क... मोहमद सिराज को टेस्ट टीम से बाहर, राजन... इंदौर में देवउठनी एकादशी: तुलसी विवाह... कमलपुर के पश्चिम टोला प्राथमिक विद्याल... કસરજીના મુવાડા દૂધ સહકારી મંડળીમાં મશી... ખેડા જિલ્લા સાંસદ દેવુસિંહજી ચૌહાણ દ્વ...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हाथरस: तमना गली में विवाहिता का फांसी पर लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप
स्थानीय

हाथरस: तमना गली में विवाहिता का फांसी पर लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप

✍️ रिपोर्टर: Harshit 🗓 07 अक्टू. 2026, 09:24 PM 👁 98
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला तमना की गली में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे 25 वर्षीय विवाहिता कृष्णा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।
कृष्णा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि अलीगढ़ क्षेत्र के गांव मुमरेजा निवासी कृष्णा की शादी 4 वर्ष पूर्व तमना गली निवासी मोहित से हुई थी। उसके 2 बच्चे हैं।
मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान कर रहे थे और दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
📲Get App