🔥 TRENDING जोरदाग में 10 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्... કોલેજ પાસ યુવાનો માટે સરકારી નોકરીની ઉ... Top Air‑Cooled Tractors in India: Pric... પોરબંદર હિન્દુ સ્મશાન ભૂમિના નવીનીકરણ... ICMR to set up High‑Altitude Medicine... Cabinet convenes in Haridwar, only thi...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

हाथरस: सादाबाद पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

✍️ Reporter: Subham Agnihotri 🗓 12 Oct 2026, 08:38 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सादाबाद पुलिस ने दो संदिग्ध वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

जनपद हाथरस में पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में थाना सादाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मई ताजपुर रोड से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद की गई मोटरसाइकिलों में एक पल्सर मोटरसाइकिल (काला रंग, रजिस्ट्रेशन नं0- UP80FW8915), एक हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नं0- UP83AV9577) और एक स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (काला रंग, बिना नंबर प्लेट) शामिल है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे दोनों मिलकर मोटरसाइकिलें चोरी करते थे और उन्हें ताजपुर बंबा के पास झाड़ियों में छुपा दिया करते थे। वे इन मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए निकले थे ताकि अपने शौक पूरे कर सकें।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रजत पुत्र मुकेश और प्रशांत राजौरिया पुत्र सुरेशचन्द, निवासी ग्राम गढ़ उमराब, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। थाना सादाबाद पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह थाना सादाबाद मय पुलिस टीम शामिल थे।
📲Get App