🔥 ट्रेंडिंग Himachal Pradesh me hrtc me bdi bhrti दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मिनी बस न... चम्बल नदी के पाली ब्रिज से कूदे युवक क... भारत की अंतःस्थलीय जलमार्ग प्रणाली ने... जॉहारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने... मुरबाड तालुक्यातील जिल्हा परिषद शाळा म...
17 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

हाथरस: सिकंदराऊ में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की बारात, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 17 अक्टू. 2026, 01:48 PM 👁 10
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस के सिकंदराऊ कस्बे में भगवान श्रीराम की बारात बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और आरती उतारकर बारात का स्वागत किया।

हाथरस जिले के सिकंदराऊ कस्बे के मोहल्ला पथवारी गेट से भगवान श्रीराम की बारात बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से निकाली गई। बारात में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी सहित राम परिवार के स्वरूपों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। बाराती बने भगवान श्रीराम के भक्तों ने नाचते-गाते और 'जय श्रीराम' के जयकारे लगाते हुए बारात में शामिल होकर पूरे शहर को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया।

राम सेवकों द्वारा गाजे-बाजे के साथ रामलीला मैदान से बारात का शुभारंभ किया गया। पूर्व अध्यक्ष गंगाराम कुशवाहा ने फीता काटकर और भगवान राम का पूजन व आरती कर बारात को रवाना किया। रास्ते में नगर अध्यक्ष हर्ष कांत कुशवाहा और उनकी पत्नी कैलाशी देवी ने अपने आवास पर प्रभु श्रीराम की आरती एवं पूजन किया, पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत व सम्मान किया। उन्होंने श्री राम जी की बारात को अपने निवास स्थान पर आमंत्रित कर भव्य स्वागत एवं सत्कार भी किया।

इस धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीराम जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्री रामलीला सेवा समिति की ओर से बारात में शामिल सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया गया। इस आयोजन ने शहर में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धा का सुंदर संदेश दिया।

रामलीला मैदान से प्रारंभ हुई बारात अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंची। जगह-जगह श्री राम बारात का स्वागत पुष्प वर्षा कर एवं आरती कर किया गया। बारात में राधे कृष्ण, शिव पार्वती, मां शेरावाली, श्री राम दरबार, गुरु विश्वामित्र, राजा दशरथ, खाटू श्यामजी, श्री गणेश जी की विभिन्न झांकियां सम्मिलित रहीं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संदीप कुशवाह, देवेंद्र कुशवाहा, सभासद भूपेंद्र चौधरी, रामगोपाल पप्पू कुशवाहा, अरुण शर्मा, राजकुमार कुशवाहा, हरीश महेश कुशवाहा, महेंद्र जसवंत कुशवाहा, धर्मेंद्र ठाकुर, बबली बघेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चौकी इंचार्ज चंद्र सिंह सोम पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे और प्रशासन की व्यवस्था सराहनीय रही।
📲Get App