स्थानीय
हाथरस न्यूज़: दस साल का इंतजार होगा समाप्त, बनेगा मेंडू-हाथरस जंक्शन रेल लिंक
हाथरस जिले में मेंडू और हाथरस जंक्शन के बीच बहुप्रतीक्षित रेल लिंक का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इस परियोजना से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
हाथरस जनपद के लोगों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। करीब 10 सालों से चल रही कवायद अब अमलीजामा पहनने जा रही है।
मथुरा और अलीगढ़ के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित योजना पर आखिरकार काम शुरू हो गया है। इसके तहत पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा कासगंज रेल खंड पर स्थित मेंडू स्टेशन को उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली-कानपुर रूट पर स्थित हाथरस जंक्शन से जोड़ा जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने इस प्रस्तावित लिंक के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि सांसद हेमा मालिनी द्वारा रेल प्रशासन के समक्ष रखे गए प्रस्ताव और हाल ही में महाप्रबंधक के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस मांग को प्राथमिकता से उठाए जाने के बाद रेलवे ने सर्वे प्रक्रिया को तेज कर दिया है।
इस प्रस्तावित रेल लिंक के बनने से हाथरस के रास्ते मथुरा और अलीगढ़ के बीच सीधी ट्रेनों के संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा, जिससे हजारों यात्रियों को फायदा होगा और समय की बचत होगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार फाइनल लोकेशन सर्वे का काम आगामी नवंबर माह के अंत तक पूरा होने की संभावना है। सर्वे पूरा होने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी।
इस DPR में ट्रैक निर्माण में आने वाली लागत, आवश्यक भूमि अधिग्रहण और तकनीकी व्यवहार्यता का पूरा ब्योरा दर्ज होगा, जिसके आधार पर बजट और निर्माण पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
यह प्रोजेक्ट हाथरस के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।