🔥 ट्रेंडिंग हाथरस में भारतीय किसान यूनियन (अमर टिक... कांग्रेस ने बीकानेर में बीजेपी उम्मीदव... लोकसभा स्पीकर ओम बिर्ला ने कोटा में क्... शहीद जवान दामोदर प्रसाद मीना का पार्थि... कर्नाटक में बेंगलुरु में पोकेमॉन ख़ज़ा... कर्नाटक मुख्य सचिव ने एआई कल्याण योजना...
25 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हाथरस में भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का दौरा, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा प्रदेश महासचिव इरफान मलिक, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रोहित ठाकुर एवं जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

✍️ रिपोर्टर: L P 🗓 25 नव. 2026, 08:20 PM 👁 22
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के संगठनात्मक विस्तार एवं किसानों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर जानने के उद्देश्य से बुधवार को संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का जनपद हाथरस दौरा हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र चौधरी जी एवं राष्ट्रीय सचिव शिवराज सिंह जी हाथरस पहुंचे। उनके आगमन पर जनपद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों के हाथरस आगमन पर प्रदेश महासचिव इरफान मलिक, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रोहित ठाकुर एवं जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल की प्रमुख भूमिका रही। तीनों वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व एवं समन्वय में जिले के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व का स्वागत किया। इस दौरान संगठन की एकजुटता और किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई दी।

राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र चौधरी एवं राष्ट्रीय सचिव शिवराज सिंह ने जनपद के किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। किसानों ने अपनी परेशानियों एवं क्षेत्रीय समस्याओं को राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सामने रखा। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने किसानों की बात सुनते हुए संगठन के माध्यम से उनकी आवाज को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इरफान मलिक, जितेंद्र रोहित ठाकुर और लक्ष्मण पिप्पल की रही अहम भूमिका

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव इरफान मलिक ने संगठन की प्रदेश स्तरीय गतिविधियों एवं किसानों के मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। वहीं मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रोहित ठाकुर ने आगरा एवं अलीगढ़ मंडल में संगठन को मजबूत बनाने तथा पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

वहीं जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल ने जनपद हाथरस में संगठन की गतिविधियों, ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की समस्याओं और संगठन के विस्तार को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पदों तक सीमित रहना नहीं, बल्कि गांव-गांव पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुनना और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाना है।

लक्ष्मण पिप्पल ने कहा कि जनपद में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। किसानों की समस्या चाहे किसी भी गांव या क्षेत्र की हो, संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव इरफान मलिक, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रोहित ठाकुर, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कासिम जी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संकुल कुमार, जिला सचिव उमेश प्रताप सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, तहसील अध्यक्ष कामेश शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष गौरव सागर, युवा जिला उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह, हाथरस तहसील अध्यक्ष हर्षिल शर्मा, जिला सचिव ब्रजु पंडित, जिला संगठन महामंत्री राजीव शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देवीराम शर्मा, अशोक नेताजी कुंडा, विजेंद्र सिंह उर्फ टेरी कोट ब्लॉक उपाध्यक्ष, शाहरुख अब्बासी तहसील उपाध्यक्ष, पूर्व प्रधान हरवीर सिंह, दाऊदयाल शर्मा, अंशु शर्मा, कैलाश चंद्र शर्मा, पूरन चंद्र, पन्नालाल कुशवाह, गुलाब सिंह कुशवाह, रवि कुशवाह, हरीश कुमार, अर्जुन मीणा, लोकेश मीणा एवं नरेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसान हितों के लिए संगठन को मजबूत करने का संकल्प

राष्ट्रीय पदाधिकारियों का यह दौरा जनपद हाथरस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण रहा। इस दौरान गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करने, किसानों से लगातार संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने पर जोर दिया गया।

अंत में प्रदेश महासचिव इरफान मलिक, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रोहित ठाकुर एवं जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल ने राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र चौधरी जी एवं राष्ट्रीय सचिव शिवराज सिंह जी का हाथरस आगमन पर आभार व्यक्त किया।
📲Get App