🔥 TRENDING સુરતમાં ફટાકડા વેચાણ અને ફોડવા પર કડક... बागपत में केस दर्ज, पुलिस बोली- प्रेम... ધાનપુર તાલુકાના ઉમરિયા ગામમાં ડુંગર ઉપ... પોલીસે ઉમરપાડા તાલુકા, ઉમરગોટ નજીક પિક... Usha Mangeshkar to Receive First Bhupe... સુરત ગ્રામ્યના કામરેજમાં સ્ટેટ મોનિટરિ...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

हाथरस में 45 दिन के बच्चे की बिक्री का सनसनीखेज मामला - सिकंदराराऊ के मोहल्ला बारहसैनी से पुलिस ने बच्चा किया बरामद, मां समेत 5 गिरफ्तार

✍️ Reporter: Harshit 🗓 23 Oct 2026, 10:37 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस के कासगंज पुलिस ने सिकंदराराऊ के मोहल्ला बारहसैनी से 45 दिन के बच्चे को बरामद किया है। आरोप है कि अस्पताल में मां को 2 लाख रुपये का लालच देकर बच्चे को सिकंदराराऊ के एक दंपति को बेच दिया गया था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर बच्चे को बरामद किया और मां समेत दोनों दंपतियों के कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रकम भी बरामद कर ली गई है।

हाथरस जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।
कासगंज क्षेत्र के एक दंपति के यहां 45 दिन पहले बच्चे का जन्म हुआ था। आरोप है कि अस्पताल में ही मां को 2 लाख रुपये में बच्चा बेचने का लालच दिया गया। मां ने कथित तौर पर सिकंदराराऊ के एक दंपति को बच्चा बेच दिया।
इस बात की जानकारी बच्चे के पिता को नहीं थी। जब पिता ने पत्नी से पूछा तो उसने बच्चे के लापता होने की बात कह दी। शक होने पर पिता ने कासगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि बच्चा सिकंदराराऊ के मोहल्ला बारहसैनी में है। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर 45 दिन के मासूम को बरामद कर लिया।
बच्चे को रखने वाले दंपति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मां की सहमति से 2 लाख रुपये देकर बच्चा लिया था।
पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बच्चे की मां समेत दोनों दंपति और एक अन्य सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही 2 लाख रुपये की रकम भी बरामद कर ली गई है।
फिलहाल बच्चे को सुरक्षित पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
📲Get App