🔥 TRENDING J&K High Court asks government to clar... J&K Mechanical Engineers Urge Govt to... Jammu & Kashmir Police Transfer Two Pr... Maharashtra and Goa Approved for New M... Kushal Tanwar’s team says Nakul Dhull... સોશિયલ મીડિયા પર ગરબા અને દાંડિયા/ નાઈ...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

हाथरस के सिकंदरा राऊ में खनन माफिया की दबंगई, प्रशासन मौन, उठा बड़ा सवाल

✍️ Reporter: Harshit 🗓 15 Oct 2026, 08:37 AM 👁 14
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस की तहसील सिकंदरा राऊ में खनन माफिया की दबंगई के आगे प्रशासन मौन नजर आ रहा है। दिन में शांत और रात होते ही अवैध खनन का खेल सक्रिय हो जाता है। बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या पूर्व जिलाधिकारी अतुल वत्स के जाने के बाद खनन माफिया में खुशी की लहर दौड़ गई है?

हाथरस जनपद की तहसील सिकंदरा राऊ में हसायन इन दिनों खनन माफिया की दबंगई चरम पर है और उसके आगे प्रशासन पूरी तरह मौन बना हुआ है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार दिन में सब कुछ सामान्य दिखता है, लेकिन रात होते ही अवैध खनन का खेल सक्रिय हो जाता है। JCB और सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी का अवैध खनन कर सरकारी खजाने को खुलेआम चूना लगाया जा रहा है।
अब यहां बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। लोगों में चर्चा है कि क्या पूर्व जिलाधिकारी अतुल वत्स के जाने के बाद खनन माफिया में खुशी की लहर दौड़ गई है? क्योंकि अतुल वत्स के कार्यकाल में खनन माफिया पर लगातार कार्रवाई हो रही थी और माफिया में खौफ था।
उनके ट्रांसफर के बाद से ही सिकंदरा राऊ और हसायन क्षेत्र में रातों-रात अवैध खनन फिर से शुरू हो गया है, जिससे यह संदेह गहरा रहा है।
📲Get App