🔥 ट्रेंडिंग Allegations Of Substandard Food Served... വിവാഹം മുടക്കലിനെ തിരെ സെമിനാർ സംഘടിപ്... छठ पूजा मनाने को लेकर बैठक सूर्य मंदिर... नीड 24 न्यूज़ की खबर का असर प्रशासन ने... 19 वर्षीय महिला को लॉगनहोल्मे पब शूटिं... शिकागो के पिल्सन इलाके में गोलीबारी मे...
27 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

हाथरस के गांव ऐहन में ठाकुर जी महाराज मेले में विशाल कुश्ती दंगल, भाजपा नेता अनिल सिसोदिया ने किया शुभारंभ

✍️ रिपोर्टर: Harshit 🗓 27 अक्टू. 2026, 07:40 AM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस विकास खंड के गांव ऐहन में ठाकुर जी महाराज मेले के अंतर्गत कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह मीडिया संयोजक अनिल सिसोदिया ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। पहलवानों ने अखाड़े में दांव-पेंच और दमखम दिखाए, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी।

हाथरस विकास खंड क्षेत्र के गांव ऐहन में ठाकुर जी महाराज के ऐतिहासिक मेले के अंतर्गत विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया।
दंगल का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह मीडिया संयोजक अनिल सिसोदिया ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने अखाड़े में उतरने वाले पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती मुकाबलों की शुरुआत कराई और सभी पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
गांव ऐहन में आयोजित इस पारंपरिक दंगल में कुश्ती प्रेमियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। दूर-दराज से आए पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेच और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में नरेश प्रधान, विकास पौरुष, गोविंद चौहान, गौरव ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
गौरतलब है कि गांव ऐहन में ठाकुर जी महाराज के ऐतिहासिक मेले के अवसर पर हर वर्ष धार्मिक, सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें कुश्ती दंगल मेले का मुख्य आकर्षण होता है।
📲Get App