🔥 TRENDING UP Woman Sells Baby for Rs 1.5 Lakh, F... UP Durga Puja Pandal Displays Muskan,... Young Indians Drive Innovation from Se... RBI Declares Bank Holiday on Oct 21, 2... NSUI burns Gyanesh Kumar’s effigy ahea... 22-year-old murdered in Bhagalpur over...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

हैदरगढ़ में वन माफियाओं ने काटे सैकड़ों प्रतिबंधित पेड़ छूट प्रजाति की आड़ में पेड़ों पर चला आरा, वन विभाग पर सवाल

✍️ Reporter: सुहैल 🗓 20 Oct 2026, 02:08 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हैदरगढ़ में वन माफियाओं ने काटे सैकड़ों प्रतिबंधित पेड़ छूट प्रजाति की आड़ में पेड़ों पर चला आरा, वन विभाग पर सवाल

बाराबंकी के कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र में प्रतिबंधित हरे-भरे पेड़ों की कटान थमने का नाम नहीं ले रही। छूट प्रजाति की आड़ में वन माफिया आम, नीम, जामुन समेत अन्य पेड़ों को धराशायी कर रहे हैं। बीते एक सप्ताह के भीतर सुबेहा और लोनीकटरा थाना क्षेत्रों के अलग-अलग गांवों में सैकड़ों पेड़ों की कटान का मामला सामने आया है। लगातार हो रही कटान से क्षेत्र की हरियाली पर संकट मंडराने लगा है, वहीं वन विभाग की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।
बताया जाता है कि सुबेहा थाना क्षेत्र के रोहना मीरापुर गांव में वन माफियाओं ने दर्जनों प्रतिबंधित पेड़ों को काट डाला। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग और स्थानीय पुलिस हरकत में आई। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।

इसी थाना क्षेत्र के शाहपुर शुकुलपुर, वनकोट, मोहम्मदपुर समेत कई गांवों में भी पेड़ों की कटान की शिकायतें सामने आई हैं। आरोप है कि वन माफिया पेड़ों को काटने के बाद उनकी जड़ों तक का नामोनिशान मिटा दे रहे हैं, जिससे अवैध कटान के साक्ष्य भी मिटाने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं, लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मकनपुर तकिया गांव में एक दिन पूर्व किसान का हवाला देकर दर्जनों हरे-भरे नीम के पेड़ों को काटकर गिरा दिया गया। इसके अलावा देवपुर गांव में भी करीब एक सप्ताह पहले चंद पेड़ों के परमिट की आड़ में कई पेड़ों की कटान किए जाने का मामला सामने आया है।
📲Get App