🔥 TRENDING AAP MP Sanjay Singh accuses Delhi Poli... Three Youths Killed in High-Speed Mini... CJI Surya Kant Declines Meeting Reques... Jawed Habib Recommends Adding White Vi... India condemns attacks on commercial v... 139 Migrants Die as Boat Capsizes Off...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हैदरगढ़ में 12 अक्टूबर को सामूहिक विवाह समारोहः 187 जोड़ों की शादी का लक्ष्य, तीन ब्लॉक के लोग शामिल

✍️ Reporter: सुहैल 🗓 12 Oct 2026, 06:58 AM 👁 9
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हैदरगढ़ में 12 अक्टूबर को सामूहिक विवाह समारोहः 187 जोड़ों की शादी का लक्ष्य, तीन ब्लॉक के लोग शामिल

बाराबंकी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 12 अक्टूबर सोमवार को हैदरगढ़ विकासखंड में सामूहिक विवाह समारोह होगा। प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कार्यक्रम में करीब 187 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य है। इसमें हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज और सिद्धौर ब्लॉक के लोग शामिल होंगे।

कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह समारोह अवसानेश्वर मंदिर के पास मैदान में होगा। यहां वर-वधू और उनके परिजनों के बैठने के लिए पंडाल लगाया जाएगा।

लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग, पीने का पानी, भोजन और अन्य जरूरी इंतजाम भी किए जाएंगे। प्रशासन कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई और सुरक्षा पर भी ध्यान दे रहा है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मकसद गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में मदद करना और सामाजिक समरसता बढ़ाना है। हैदरगढ़ बीडीओ सतीश श्रीवास्तव और त्रिवेदीगंज बीडीओ प्रियंका सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है ताकि किसी को परेशानी न हो।
📲Get App