Local
हसायन के नगला मांधाती में दर्दनाक घटना, गांव में मातम
हसायन के रसोई गाँव के पास बाग में दो युवकों को गंभीर स्थिति में पाया गया; एक को मृत घोषित किया गया जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
हसायन। कोतवाली हसायन क्षेत्र की जरेरा चौकी के अंतर्गत गांव रसोई के पास शुक्रवार दोपहर एक बाग में दो युवकों की हालत गंभीर होने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए उपचार जारी है।
मृतक की पहचान नगला मांधाता निवासी सीटू यादव पुत्र स्वर्गीय रामगोपाल के रूप में हुई है, जबकि गंभीर युवक दिव्यांशु पुत्र मुकेश यादव है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक राजस्थान के कोटा में हलवाई का काम करते थे और दीपावली के त्योहार पर अपने गांव आए हुए थे।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हाथरस भेज दिया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।