🔥 TRENDING Jammu & Kashmir H&UDD Orders Transfer... एसपी अभिनव धीमान ने नवादा मंडल कारा का... Teen Killed, Youth Injured in Evening... Indore Coach Manish Namdev Arrested fo... वृंदावन - महंत अमर दास महाराज बने चतु... हरिद्वार में 2027 विधानसभा चुनाव की तै...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हिसुआ में सघन वाहन जांच अभियान, 5 लाख रुपये से अधिक के ई-चालान जारी

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 27 Nov 2026, 09:41 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले के हिसुआ में सड़क सुरक्षा के लिए चलाए गए अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी ने 24 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 2.7 लाख रुपये का चालान काटा। नाबालिग चालकों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

नवादा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को हिसुआ में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में विश्व शांति चौक, पुरानी बस स्टैंड एवं गया रोड में विशेष जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 5 लाख रुपये से अधिक की शमन राशि के लंबित ई-चालान निर्गत किए गए।

जांच के दौरान मोटरसाइकिल, टेम्पो एवं ई-रिक्शा को विशेष रूप से निगरानी के दायरे में रखा गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्वयं 24 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2 लाख 7 हजार रुपये का चालान निर्गत किया। वहीं, यातायात चालान लंबित रखने वाले वाहनों को जब्त कर स्थानीय थाने को सुपुर्द किया गया। अभियान में मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक एवं स्थानीय थाना पुलिस टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

अभियान के दौरान नाबालिगों द्वारा मोटरसाइकिल एवं ई-रिक्शा चलाते पाए जाने पर उन्हें सख्त हिदायत दी गई और नियमानुसार 25 हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया। अनधिकृत पार्किंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा, बस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे नए बस स्टैंड से ही बसों का परिचालन करें और सड़क पर यत्र-तत्र वाहन रोककर यात्रियों को नहीं बैठाएं।

जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठे व्यक्ति दोनों हेलमेट का उपयोग करें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाएं और मोबाइल फोन उपयोग तथा ओवरलोडिंग से बचें। उन्होंने वाहन मालिकों से लंबित यातायात चालान का शीघ्र भुगतान करने की भी अपील की।

उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 12 दिसंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 90 दिनों से अधिक पुराने यातायात चालानों का अधिकतम 50 प्रतिशत तक की छूट के साथ नियमानुसार निपटारा कराया जा सकता है।
📲Get App