🔥 TRENDING નવાનગર નો રસ્તો દીવ નાં કેવડી ગામમાં ચોરો નો તરખાંટ जोगबनी में भारत-नेपाल सीमा के पास 27 क... सप्तमी पर माँ विंध्यवासिनी के दर्शन, भ... Tamil Composer Deva Dies at 75 in Chen... जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर बड़ा सड़क हा...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हिसुआ बस स्टैंड के यात्री शेड में 44 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

हिसुआ बस स्टैंड के यात्री शेड में 44 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

✍️ Reporter: Nitish Kumar 🗓 13 Sep 2026, 11:18 AM 👁 44
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Nitish Kumar

हिसुआ। हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र स्थित कोलकाता बस स्टैंड के यात्री शेड के अंदर शुक्रवार को 44 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर नजर पड़ते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम, हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, एसआई संजीव राय एवं पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के बीकू गांव निवासी 44 वर्षीय छोटू मांझी, पिता जागेश्वर मांझी के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से आधार कार्ड भी मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई। घटना की सूचना नारदीगंज थाना पुलिस को भी दे दी गई है। वहीं, मृतक के परिजनों की तलाश कर उन्हें घटना की जानकारी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
📲Get App