🔥 TRENDING लालपुर पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता को लेक... हसनपुर कोतवाली के नए थाना प्रभारी सतेन... পূর্ব বর্ধমানে ব্ল্যাক বাড লিফ (BLB) র... Bollywood Stars Shine at Global Fashio... BollywoodHungama Releases 337 Photos o...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हिसुआ बस स्टैंड के यात्री शेड में 44 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच
Crime

हिसुआ बस स्टैंड के यात्री शेड में 44 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 11 Sep 2026, 06:54 PM 👁 55
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा के हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र स्थित कोलकाता बस स्टैंड के यात्री शेड में शुक्रवार को एक 44 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नवादा के हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र स्थित कोलकाता बस स्टैंड के यात्री शेड में शुक्रवार को एक 44 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यात्री शेड में शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम के साथ हिसुआ थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, एसआई संजीव राय एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नादीगंज थाना क्षेत्र के बीकू गांव निवासी 44 वर्षीय छोटू मांझी, पिता जगेश्वर मांझी के रूप में हुई है। मृतक के पास से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई।

घटना की सूचना नादीगंज थाना पुलिस को भी दे दी गई है। वहीं, पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर उन्हें घटना की जानकारी देने की प्रक्रिया में जुटी है। शव मिलने के कारणों और व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पोस्टमार्टम एवं अनुसंधान के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
📲Get App