🔥 TRENDING पाकुड़ के कबड्डी खिलाड़ी राज्यस्तरीय प... નેશનલ હાઈવે ૪ પર RTO સુરતની સ્પેશિયલ એ... BSF Trooper Dies After Self‑Inflicted... Tripura Chief Minister Inspects Diwali... Students protest at Tripura University... Himachal Pradesh HC warns hotel licenc...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हरदोई में सियासी विवाद ने लिया कानूनी मोड़, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पर कथित जातिसूचक टिप्पणी मामले में शराफत अली पर FIR

✍️ Reporter: Alok Kumar 🗓 02 Oct 2026, 12:00 AM 👁 4
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

#हरदोई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा को लेकर सपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष शराफत अली की कथित जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणी का विवाद अब सियासत से निकलकर थाने तक पहुंच गया है। शहर कोतवाली में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला संयोजक रवि बाल्मीकि की तहरीर पर शराफत अली समेत संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हरदोई में सियासी विवाद ने लिया कानूनी मोड़, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पर कथित जातिसूचक टिप्पणी मामले में शराफत अली पर FIR

#हरदोई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा को लेकर सपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष शराफत अली की कथित जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणी का विवाद अब सियासत से निकलकर थाने तक पहुंच गया है। शहर कोतवाली में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला संयोजक रवि बाल्मीकि की तहरीर पर शराफत अली समेत संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायत के मुताबिक, गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पीडीए बैठक के दौरान शराफत अली ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती के संबंध में कथित तौर पर जातिसूचक टिप्पणी की। आरोप है कि उन्होंने आरक्षण व्यवस्था में बदलाव का जिक्र करते हुए प्रेमावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।

बताया गया कि बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कथित टिप्पणी से महिला जनप्रतिनिधि की सामाजिक प्रतिष्ठा और महिला गरिमा को ठेस पहुंची है। साथ ही इसे दलित समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए वायरल वीडियो के आधार पर जांच और कार्रवाई की मांग की गई।

मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी भाजपा महिला मोर्चा समेत विभिन्न संगठनों ने विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

अब FIR दर्ज होने के बाद मामले की जांच, वायरल वीडियो की सत्यता और पुलिस की आगे की कानूनी कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

#Hardoi #SharafatAli #PremavatiVerma #FIR #BreakingNews #HardoiNews #PoliticalControversy #ViralVideo #UPNews #Need24Newstv
📲Get App