🔥 TRENDING श्रावस्ती में तेज बारिश से गिरे कई पेड... અમરેલીના કેરિચાડ અને કુંકાવાવ તાલુકાના... અમરેલી સ્થિત સ્પોર્ટ્સ કૉમ્પ્લેક્સ ખાત... Taapsee Pannu Reveals Details of Priva... 25th Anniversary of Chandni Bar Celebr... PM Modi Pays Tribute to Lata Mangeshka...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हरदोई में स्वतंत्रता दिवस समारोह और कार्मिक सम्मेलन का आयोजन
National

हरदोई में स्वतंत्रता दिवस समारोह और कार्मिक सम्मेलन का आयोजन

✍️ Reporter: Vaibhav Shrivastav 🗓 15 Aug 2026, 05:02 PM 👁 53
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला कारागार हरदोई में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमापूर्ण समारोह आयोजित किया गया। जेल अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया।

आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को जिला कारागार हरदोई में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गरिमापूर्ण स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक महोदय एवं उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रध्वज फहराकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

समारोह के उपरांत कार्मिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें जेल अधीक्षक महोदय द्वारा कारागार की व्यवस्थाओं, अनुशासन एवं कार्मिकों की कार्यप्रणाली से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सम्मानित कार्मिकों के कार्यों की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।
📲Get App