हरीश द्विवेदी की माता के निधन पर बृजभूषण शरण सिंह ने जताई शोक संवेदना

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माता यशोदा देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बुधवार को बस्ती जिले के ग्राम तेलियाजोत (कटरा) स्थित हरीश द्विवेदी के आवास पर पहुंचे।
बृजभूषण शरण सिंह ने दिवंगत यशोदा देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने हरीश द्विवेदी और उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
यशोदा देवी के निधन से परिवार में शोक का माहौल है। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।