स्थानीय
हरिपुर के ग्रामीणों द्वारा निर्मित छठ घाट की जिलाधिकारी ने की सराहना
हरिपुर पंचायत के वार्ड 12 स्थित बड़ी नहर छठ घाट पर ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से तैयार व्यवस्था का निरीक्षण करने जिले के वरीय अधिकारी पहुंचे। जिला पदाधिकारी विनोद दुहन सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों की मेहनत की जमकर सराहना की।
हरिपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित बड़ी नहर छठ घाट पर हरिपुर और परवाहा के ग्रामीणों द्वारा आपसी सहयोग और मेहनत से निर्मित छठ घाट का निरीक्षण करने जिले के वरीय अधिकारी पहुंचे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विनोद दुहन, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार और डीएसपी राजकिशोर कुमार सहित जिले के कई अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने छठ घाट की व्यवस्था और ग्रामीणों के प्रयासों की जमकर सराहना की। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से तैयार इस घाट की सुंदर व्यवस्था देखकर अधिकारियों ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की। इस मौके पर हरिपुर के पैक्स अध्यक्ष विभाष चंद्र मेहता और सरपंच प्रतिनिधि सीताराम पासवान भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोदय से हरिपुर डाक घाट पर अर्घ्य अर्पित करने के लिए पहुंचने का आग्रह किया। ग्रामीणों की एकजुटता और मेहनत से तैयार यह छठ घाट सामूहिक सहयोग की एक सुंदर मिसाल बन रहा है।