Health
हरिनगर वार्ड 183 में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरिनगर वार्ड 183 में डॉ. श्रॉफ आई केयर के सहयोग से मोतियाबिंद ऑपरेशन की निःशुल्क जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत हरिनगर वार्ड 183 में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. श्रॉफ आई केयर/जांच केंद्र के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन की जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।
शिविर में क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई, जिनमें से अधिकांश लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नागरिकों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया और उन्हें मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूक किया गया। नागरिकों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह एवं स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ उठाया, जिससे उन्हें अपनी आंखों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन मिला।
इस जनसेवा अभियान में सहभागी सभी डॉक्टरों, सहयोगी टीम और क्षेत्रवासियों की प्रशंसा की जा रही है। 'सेवा ही संकल्प, सेवा ही समर्पण' के नारे के तहत आयोजित इस शिविर ने सामुदायिक सेवा के महत्व को रेखांकित किया है।