🔥 TRENDING ग्राम पंचायत बेदू में आज लोकतंत्र की ए... కర్రి శ్రీనివాసరెడ్డి: యోగా ద్వారా సంప... जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों... हरियाणा के कालनवाली में बिजली पूरी तरह... Hong Kong Sixes 2026 Finalists Decided... Madras HC questions trial court on com...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

हरमाड़ा में फांसी का फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

✍️ Reporter: Rohit 🗓 01 Nov 2026, 09:42 AM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हरमाड़ा में फांसी का फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या


एंकर...
हरमाड़ा थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा स्थित हरिजनों के मोहल्ले में शनिवार देर रात एक 40 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चेतन हरिजन निवासी प्रतापपुरा के रूप में हुई है। देर रात युवक का शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
सूचना मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। घटना के बाद से ही युवक के परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।
फिलहाल चेतन हरिजन द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही युवक की परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App