हरलाल सहारण ने राजेंद्र राठौड़ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए हुए तुलादान और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ को बताया अविस्मरणीय
सुदर्शन न्यूज़ रिपोर्ट रमेश मीणा की रिपोर्ट
2031 में काम के आधार पर हो अभिनंदन, जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना प्राथमिकता: विनय गोयनका
हरलाल सहारण ने राजेंद्र राठौड़ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए हुए तुलादान और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ को बताया अविस्मरणीय
चूरू। नवनिर्वाचित नगर परिषद सभापति विनय गोयनका के अभिनंदन समारोह में जनसेवा, शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान का संकल्प व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि राजेंद्र राठौड़ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए किया गया तुलादान और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ अविस्मरणीय रहेगा।
विधायक हरलाल सहारण ने नगर परिषद चुनावों में भाजपा की जीत का श्रेय चूरू की जनता को देते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। जनता के सहयोग से चूरू को विकास और सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ाया जाएगा।
जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे गोयनका
नवनिर्वाचित सभापति विनय गोयनका ने अपने अभिनंदन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे चूरू की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे इस अभिनंदन के वास्तविक हकदार नहीं हैं, क्योंकि उनके सामने जनता के सपनों को साकार करने और शहर के विकास की बड़ी जिम्मेदारी है।
गोयनका ने कहा कि वर्ष 2031 में यदि वे अपने कार्यों के आधार पर जनता की कसौटी पर खरे उतरते हैं, तो उस समय होने वाला अभिनंदन वास्तव में सार्थक होगा। उन्होंने शहर के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।
भाजपा पदाधिकारियों और पार्षदों ने जताया आभार
कार्यक्रम में उपसभापति ओम इन्दोरिया सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपसभापति ओम इन्दोरिया एवं भाजपा के 32 पार्षदों ने सम्मान के लिए सम्प्रति संस्थान का आभार व्यक्त किया।
समारोह में शहर के विकास, जनहित के कार्यों और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की भावना प्रमुख रूप से सामने आई।