🔥 TRENDING પ્રનગર પોલીસ એક્શનમાં: વાહન ચેકિંગ દરમ... पावसाअभावी सोयाबीन पीक करपले; शेतकऱ्या... पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध श... American YouTuber MrBeast Praises Rama... Ramayana Film with Ranbir Kapoor, Sai... Ground Collapse at CCL's Lancaster Hos...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हर घर तिरंगा अभियान: देशभक्ति के नारों से गूंजा बिक्रम बाजार, उमड़ी बच्चों की भीड़
Travel

हर घर तिरंगा अभियान: देशभक्ति के नारों से गूंजा बिक्रम बाजार, उमड़ी बच्चों की भीड़

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 13 Aug 2026, 05:46 PM 👁 74
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पार्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विद्या निकेतन के एक हजार बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पार्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल), बिक्रम के एक हजार छात्र-छात्राओं ने बिक्रम बाजार में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में 300 छात्राएं भी शामिल हुईं, जिससे बालिकाओं में भी देशभक्ति का भारी उत्साह देखने को मिला।

देशभक्ति नारों से गूंजा बाजार

हाथों में तिरंगा थामे छात्र-जब बिक्रम बाजार की सड़कों से गुजरे, तो पूरा क्षेत्र 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से गूंज उठा। बच्चों के जोश को देखकर स्थानीय लोगों ने भी राष्ट्रप्रेम का संदेश लिया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक करना था।

40 शिक्षकों ने संभाली व्यवस्था

इस विशाल आयोजन को अनुशासित और सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अहम भूमिका निभाई। यात्रा के दौरान फिजिकल टीचर सुनीता कुमारी, हरेंद्र कुमार, पुष्पा कुमारी, रीता कुमारी, रेशमी रानी, बिपिन कुमार और अजीत कुमार समेत कुल 40 शिक्षक मौजूद रहे।
📲Get App