Local
हापुड़: खाद्य सुरक्षा विभाग ने खोया निर्माण इकाई पर की छापेमारी, अस्वच्छ परिस्थितियों में मिला 300 किलो से अधिक दूध व खोया
जनपद हापुड़ के ग्राम भटियाना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक खोया निर्माण इकाई पर छापेमारी कर लगभग 80 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर सीज किया और अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे गए 300 किलोग्राम से अधिक दूध व खोया को नष्ट कराया।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद हापुड़ के ग्राम भटियाना के जंगल में संचालित एक खोया निर्माण इकाई पर बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान इकाई का खाद्य पंजीकरण समाप्त पाया गया, जो कि नियमों का उल्लंघन है।
इस कार्रवाई में मौके से खाद्य पदार्थों के 06 नमूने संग्रहित किए गए हैं। साथ ही, लगभग 80 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर को सीज कर दिया गया है। यह भी पाया गया कि इकाई अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में संचालित हो रही थी।
अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे गए 300 किलोग्राम से अधिक दूध एवं खोया को मौके पर ही नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर इकाई में निर्माण कार्य तत्काल बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।