🔥 ट्रेंडिंग सतना में पान की दुकान पर रेत कारोबारी... इंदौर में बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्य... बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा, माड़र पुल क... कर्नाटक FDA ने 254 फार्मा कंपनियों पर... भारी बारिश से निंबड़ी चांदावता के खेतो... एमएसआरटीसी बस का दुर्घटना: बेलापुर फॉल...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हुनर का रास्ता अब युवाओं की उंगलियों पर, घर बैठे मिलेगी प्रशिक्षण केंद्रों की जानकारी
शिक्षा

हुनर का रास्ता अब युवाओं की उंगलियों पर, घर बैठे मिलेगी प्रशिक्षण केंद्रों की जानकारी

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 04 सित. 2026, 05:34 PM 👁 158
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डिजिटल मैप पर जिला चुनकर एक क्लिक में ट्रेनिंग सेंटर, कोर्स और संपर्क विवरण की सुविधा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में नई पहल को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत युवा घर बैठे अपने जिले में संचालित ट्रेनिंग सेंटर और विभिन्न कौशल पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ‘कौशल सारथी’ के माध्यम से युवाओं को डिजिटल मैप पर अपने जिले का चयन कर नजदीकी प्रशिक्षण केंद्रों की सूची देखने की सुविधा मिलेगी। साथ ही संबंधित प्रशिक्षण पार्टनर्स और उपलब्ध कोर्स की जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी। पहल के तहत युवाओं को ट्रेनिंग सेंटर का पता, मैप लोकेशन और संपर्क नंबर जैसी जरूरी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। इससे युवाओं को अपनी रुचि और आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण चुनने में सुविधा होगी। सरकार का उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। युवाओं के हुनर को सही अवसर और मार्गदर्शन मिलने से उनकी क्षमता को नई पहचान मिल सकेगी।
📲Get App