🔥 TRENDING Bengaluru Bulls to Open PKL 2026 Seaso... 15 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ: SGPC ਵੱਲੋਂ ਸਮ... India Secures Top Spot in ICC Test Ran... શાળાઓમાં દિવાળી વેકેશનની તારીખો જાહેર:... Bihar Launches Football Tournament in... 46 Newborns Die in Sevni Hospital Over...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हनुमानगढ़: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने महिलाओं को किया जागरूक

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 14 Oct 2026, 04:54 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में महिलाओं को सुरक्षा संबंधी कानूनों, अधिकारों और आपातकालीन सहायता के बारे में जानकारी दी गई।

हनुमानगढ़. नवरात्र के अवसर पर चलाए जा रहे शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यह कार्यक्रम श्री नीलकंठ महादेव सेवा न्यास द्वारा संचालित मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।

इस दौरान, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की हैड गायत्री देवी ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी कानूनों, उनके अधिकारों और आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और समझदारी से काम लेने की सलाह दी।

महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी, असुरक्षा या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में, अध्यक्ष अश्विनी नारंग ने सभी का आभार व्यक्त किया।
📲Get App