🔥 TRENDING Arun Shevate: Diwali Specials Have Mas... Three Arrested in Mumbai for Blackmail... West Bengal Weather: Light Rain and 2-... Grand Deepavali Celebrations Showcase... Light rain forecast for Pathankot and... एटा के दिनेश चंद्र गुप्ता को भाजपा ने...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हनुमानगढ़ से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू, 95 यात्रियों ने पहला सफर किया

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 12 Nov 2026, 11:14 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हनुमानगढ़ से पटना के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 04737/04738 ने 95 यात्रियों के साथ पहला सफर किया, यह सेवा 11 से 26 नवंबर तक तीन ट्रिप करेगी।

हनुमानगढ़। त्योहारी सीजन में बिहार जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हनुमानगढ़‑पटनाःहनुमानगढ़ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया। इस ट्रेन के शुरू होने से बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

पहले दिन हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन से लगभग 95 यात्रियों ने सामान्य टिकट पर सफर किया, जबकि स्लीपर कोच में भी 10 से अधिक यात्री सवार हुए। ट्रेन में 11 यात्रियों की वेटिंग भी रही। बुधवार को ट्रेन संख्या 04737 अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई और अगले दिन शाम 7:30 बजे पटना पहुँची।

सीपीआरओ अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन संख्या 04737 हनुमानगढ़‑पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11 से 25 नवंबर तक तीन ट्रिप करेगी, प्रत्येक बुधवार को सुबह 10:30 बजे हनुमानगढ़ से रवाना होकर अगले दिन शाम 7:30 बजे पटना पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 04738 पटना‑हनुमानगढ़ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 12 से 26 नवंबर तक तीन ट्रिप करेगी, प्रत्येक गुरुवार को रात 10 बजे पटना से रवाना होकर शनिवार सुबह 9 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 डिब्बे लगाए गए हैं, जिनमें 5 द्वितीय शयनयान, 13 साधारण श्रेणी तथा 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। यह ट्रेन पीलीबंगा, सूरतगढ़, लूणकरणसर, बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़, सीकर, रींगस, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज बाया मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा एवं दानापुर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
📲Get App