स्थानीय
हनुमानगढ़ पुलिस ने नवरात्रि, त्योहारों और चुनाव के मद्देनजर निकाला फ्लैग मार्च
जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने मुख्य बाजारों और प्रमुख स्थानों पर फ्लैग मार्च किया।
हनुमानगढ़। नवरात्रि पर्व, आगामी त्योहारों और पंचायती राज चुनावों को ध्यान में रखते हुए जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हनुमानगढ़ पुलिस ने जिला मुख्यालय पर फ्लैग मार्च निकाला। जिला पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड सहित प्रमुख स्थानों पर मार्च कर आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया।
इस फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने तथा असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद, उप पुलिस अधीक्षक करण सिंह, एसएसटी सेल, जंक्शन एवं टाउन थाना सहित महिला पुलिस थाना तथा विभिन्न पुलिस इकाइयों के अधिकारी और जवान शामिल रहे।
हनुमानगढ़ पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों एवं पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।