अपराध
हनुमानगढ़: पल्लू में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार श्रद्धालु की मौत, महिला घायल
हनुमानगढ़ जिले के पल्लू क्षेत्र में बिसरासर और केलनिया के बीच सड़क हादसे में सालासर जा रहे एक बाइक सवार श्रद्धालु की ट्रेलर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
हनुमानगढ़। जिले के पल्लू क्षेत्र में बिसरासर और केलनिया के बीच एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार श्रद्धालु सालासर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आए एक ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पल्लू थानाधिकारी जगदीश कड़वासरा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।