🔥 TRENDING CRPFની મહિલા જવાનોની 'યશસ્વિની' ઓલ-વુમ... સાબરકાંઠા પ્રાંતજમાં હાઇવે પર નંબર પ્લ... સુરતમાં 30 વર્ષ જૂની હીરા લૂંટ કેસમાં... मंडावर थाना पुलिस की कार्रवाई गिरफ्ता... सलेमपुर थाना पुलिस की कार्रवाई करीब 7... पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के मद्देनजर द...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हनुमानगढ़ में विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, शस्त्र पूजन के साथ दिया राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का संदेश

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 25 Oct 2026, 04:16 PM 👁 14
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हनुमानगढ़। विजयादशमी के पावन अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हनुमानगढ़ नगर की ओर से शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित एवं संगठित रूप से शामिल हुए। संचलन के दौरान राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और संगठनात्मक अनुशासन का संदेश देखने को मिला।

हनुमानगढ़ में विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, शस्त्र पूजन के साथ दिया राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का संदेश

हनुमानगढ़। विजयादशमी के पावन अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हनुमानगढ़ नगर की ओर से शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित एवं संगठित रूप से शामिल हुए। संचलन के दौरान राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और संगठनात्मक अनुशासन का संदेश देखने को मिला।

पथ संचलन का शुभारंभ किले वाले हाई स्कूल के खेल मैदान से हुआ। यहां से संचलन नगर परिषद, फूडग्रेन धर्मशाला, अरोड़वंश धर्मशाला, पीएनबी बैंक, ज्ञान दान स्कूल, जाकिर हुसैन पार्क, सुभाष चौक, इंदिरा चौक, न्यू हिसारिया मार्केट, पुरानी हिसारिया मार्केट, लाला जी चौक, आयुर्वेदिक औषधालय, यातायात थाना और बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इसके बाद बाबा सूखा सिंध जी एवं महताब सिंह जी गुरुद्वारा के सामने से होते हुए संचलन वापस किले वाले हाई स्कूल के खेल मैदान पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ।

विजयादशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में संघ की परंपरा, अनुशासन, एकजुटता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव प्रमुखता से दिखाई दिया। पथ संचलन के माध्यम से समाज में संगठन, सद्भाव और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
📲Get App