Local
हनुमानगढ़ में मोबाइल लैब से होगी खाद्य पदार्थों की शुद्धता की जांच, 30 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
हनुमानगढ़ जिले में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब गांवों और शहरों में पहुंचकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करेगी। यह अभियान 14 से 30 अक्टूबर तक चलेगा।
हनुमानगढ़ जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (एमएफटीएल) अब गांवों और शहरों में भी पहुंचेगी। यह लैब विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करेगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह विशेष अभियान 14 अक्टूबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान आमजन को खाद्य पदार्थों की शुद्धता, मिलावट की पहचान और सुरक्षित खाद्य सामग्री के उपयोग के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि एमएफटीएल वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मिलावट पर नियंत्रण में सहयोग करना है।
कार्यक्रम के तहत 14 अक्टूबर को फतेहगढ़, 15 अक्टूबर को पल्लू, 16 अक्टूबर को नेठराना व भादरा, 21 अक्टूबर को गोलूवाला, 22 अक्टूबर को 2 केएनजे एवं मक्कासर, 23 अक्टूबर को टिब्बी, 26 अक्टूबर को सोनड़ी, 27 अक्टूबर को गांव कोहला, 28 अक्टूबर को सरांवाला, 29 अक्टूबर को गांव गोरखाना तथा 30 अक्टूबर को गांव धनासर एवं कैंचियां में खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी।
डॉ. शर्मा ने यह भी बताया कि खाद्य पदार्थों की जांच के प्रति जागरूकता बढ़ने से मिलावट पर नियंत्रण करने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी। खाद्य सामग्री से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 181 अथवा 0141-2225624 पर संपर्क किया जा सकता है।