🔥 ट्रेंडिंग फ़िनशॉट्स ने के‑सीरियल्स का भारतीय महि... टॉम क्रूज़ की ‘डिगर’ ने भारत में धीमी... नानी की ‘द पैराडाइज़’ ने दिन‑11 में मज... अजय देवगन की 'ड्रिश्यम द कॉन्क्लूजन' न... थंजावूर में स्पेड हमले में नर्स व दो अ... बायलेशन 2026: मुख्य मंत्री विजय आज सुब...
04 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

हनुमानगढ़ में गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, गांधी पार्क में अर्पित की गई पुष्पांजलि

✍️ रिपोर्टर: Yash karyani 🗓 04 अक्टू. 2026, 03:04 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर हनुमानगढ़ के गांधी पार्क में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों महान नेताओं को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के गांधी पार्क में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री की फोटो प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने सत्य, अहिंसा, सादगी, राष्ट्रभक्ति एवं जनसेवा के उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन को सत्य, अहिंसा और त्याग का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश की स्वतंत्रता में ऐतिहासिक भूमिका निभाई और अपने विचारों से विश्व को शांति व मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। वहीं, शास्त्री जी के बारे में कहा गया कि उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और महिलाओं, वंचितों व कमजोर तबकों के सम्मान व अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास किए। उनके 'जय जवान - जय किसान' और सामाजिक समानता के विचारों को आचरण में उतारकर समाज के सर्वांगीण विकास में योगदान देने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा एवं जनसेवा के मूल्यों को समर्पित रहा, जबकि शास्त्री जी के विचार प्रशासन और समाज दोनों के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि गांधीजी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना से कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। यह जयंती स्वच्छता, सद्भाव और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति संकल्पित होने का अवसर भी है।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने रामधुन एवं गांधीजी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। इसके उपरांत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर एडीएम श्री उम्मेदी लाल मीना, सीडीईओ श्री पन्नालाल कड़ेला, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग श्री विक्रम सिंह, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, उद्योग महाप्रबंधक श्रीमती आकाशदीप सिद्धू सहित अनेक जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
📲Get App