स्थानीय
हनुमानगढ़: एसडीएम श्याम सुंदर बेनीवाल को मिला नगर परिषद आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार
जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने आदेश जारी कर एसडीएम को नगर परिषद आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है, ताकि शहरी व्यवस्थाओं को सुचारू रखा जा सके।
हनुमानगढ़। नगर परिषद हनुमानगढ़ में आयुक्त का पद रिक्त होने के चलते जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने मंगलवार को आदेश जारी कर एसडीएम श्याम सुंदर बेनीवाल को नगर परिषद आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य शहरी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करना है।
नगर परिषद में निर्दलीय पार्षदों का बोर्ड बनने के बाद से आयुक्त का पद 4 अक्टूबर से खाली था। इससे पूर्व परिषद सचिव मनीष पारिक को यह कार्यभार सौंपा गया था, परन्तु आमजन से जुड़े कार्यों के प्रभावी संचालन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए जिला कलेक्टर ने यह निर्णय लिया है। आयुक्त का पद रिक्त रहने से सेवा सेतु अभियान के तहत वार्ड स्तर पर आयोजित शिविरों का लाभ आमजन तक पहुंचाने में भी परेशानी आ रही थी।
जिला कलेक्टर ने एसडीएम श्याम सुंदर बेनीवाल को उनके मूल पद के साथ-साथ नगर परिषद आयुक्त के सभी दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि एसडीएम श्याम सुंदर बेनीवाल के पास पहले से ही एसडीएम पद के अलावा पंचायत चुनाव रिटर्निंग अधिकारी, पंचायत समिति प्रशासक तथा कृषि उपज मंडी समिति प्रशासक का अतिरिक्त दायित्व भी है। अब नगर परिषद आयुक्त की जिम्मेदारी मिलने से उनके कार्यभार में और बढ़ोतरी हुई है।
शहरवासियों को उम्मीद है कि नई व्यवस्था के बाद नगर परिषद के लंबित कार्यों में तेजी आएगी। नगर परिषद आयुक्त शहर की सफाई व्यवस्था, नालियों की समस्या, स्ट्रीट लाइट, पेयजल से जुड़ी शिकायतों तथा अन्य नागरिक सुविधाओं के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान हो सकेगा।