🔥 TRENDING Sagar Verma Unveils Debut EP 'Aakhri T... लखनऊ होटल से गिरकर समरीन की मौत के मा... Raghav Raja Releases ‘Kumbh Ka Parv Aa... Controversy Over Ambulance Use for Pri... Maharashtrian groom opts for bicycle i... Mumbai Bank Election: Mahayuti to Cont...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हनुमान पहाड़ी के पास 10 बीघा में बनेगा खेल और योग परिसर

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 20 Nov 2026, 07:36 AM 👁 29
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हनुमान पहाड़ी के पास 10 बीघा में बनेगा खेल और योग परिसर

खैरथल हीरालाल भूरानी

शहर के युवाओं को अब पुलिस और सेना भर्ती की तैयारी के लिए सड़कों पर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। नगर परिषद हनुमान पहाड़ी के पास 8 से 10 बीघा जमीन पर आधुनिक खेल एवं योग परिसर विकसित करेगी। बोर्ड की पहली बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय को अमलीजामा पहनाने के लिए गुरुवार को सभापति विक्रम सिंह चौधरी ने अधिकारियों के साथ जमीन का मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि परिसर में युवाओं के लिए रनिंग ट्रैक, आमजन के लिए वॉकिंग ट्रैक तथा योग और व्यायाम की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। अधिकारियों को जमीन के खसरा नंबर, राजस्व रिकॉर्ड और सीमाओं की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। अतिक्रमण मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार शर्मा, जेईएन मोतीलाल वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, पार्षद विक्रम यादव, राहुल यादव, राहुल रसगोन, केपी शर्मा और गुलशन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
*फोटो कैप्शन - प्रस्तावित खेल मैदान का निरीक्षण करते सभापति।*
📲Get App