🔥 ट्रेंडिंग મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટેલ 22મ... जौनपुर जिले में जे.सी.आई. चौक पर रामकथ... कटिहार में सिंदूर खेला कि दिखी अनुढी प... મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટેલ સાથ... अरविंद चौधरी बने भारतीय किसान यूनियन (... મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટેલના વ...
21 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

हमीरपुर में ममता गुप्ता बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 21 अक्टू. 2026, 05:48 PM 👁 35
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारतीय जनता पार्टी ने चौबट्टा मोहल्ला निवासी ममता रवि गुप्ता को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने पार्टी से मिली जिम्मेदारी पर खरा उतरने का संकल्प लिया है।

राठ (हमीरपुर) | भारतीय जनता पार्टी ने चौबट्टा मोहल्ला निवासी ममता रवि गुप्ता को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इससे पहले वह महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष के रूप में पार्टी के साथ जुड़ी हुई थीं।

ममता रवि गुप्ता ने करीब 20 वर्ष पूर्व 'महिला शक्ति संस्था' की नींव रखकर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम शुरू किया था। उनकी इस संस्था ने महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ युवाओं में सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण काम किया है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ममता गुप्ता के पति रविंद्र कुमार गुप्ता पेट्रोल पंप व्यवसायी हैं। वे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।

पार्टी से मिली इस नई जिम्मेदारी के संदर्भ में ममता गुप्ता ने कहा कि वे इस दायित्व पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उनके इस पद पर नियुक्त होने पर पार्टी के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और मिठाई बांटकर इस अवसर की खुशी जताई।
📲Get App