हम्मीर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द होगा पूराः रेलवे से ब्लॉक की परमिशन मिली, मार्च 2027 तक शुरू हो सकता है ट्रैफिक
सवाई माधोपुर शहरवासियों को लंबे समय से हम्मीर ब्रिज का निर्माण पूरा होने का इंतजार है। अब इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है। जिला प्रशासन के अनुसार आगामी चार महीन े में ब्रिज का शेष निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। मार्च 2027 तक इस पर यातायात शुरू हो सकता है। रेलवे की ओर से ट्रैफिक ब्लॉक की अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आन े का रास्ता साफ हो गया है। ब्रिज शुरू होने से शहरवासियों को आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और आवागमन भी आसान होगा।
रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक की मिली अनुमति
हम्मीर ब्रिज के निर्माण कार्य को गति देने के लिए रेलवे की ओर से ट्रैफिक ब्लॉक की अनुमति दे दी गई है। संभावना ह ै कि नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में रेलवे की ओर से ट्रैफिक ब्लॉक के लिए स्लॉट उपलब्ध कराया जाएगा। स्लॉट मिलते ही ब्रिज का शेष निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद करीब चार महीन े में काम पूरा होने की उम्मीद है।