🔥 ट्रेंडिंग સુરતના ગરબા અને બંગાળની દુર્ગા પૂજા પર... नवादा में 10 दिनों में ₹77.69 लाख का ज... સુરતમાં મેડિકલ સ્ટોર પર દરોડો: પશુઓની... Ujiyarpur mein rail ki rukne ki mang k... > जिला परिषद चुनाव में भाजपा का खुला ख... અમરેલીમાં ગેરકાયદે દબાણો સામે બુલડોઝર...
14 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हेलीकॉप्टर से सिरवइया पहुंचेंगे नेताजी बृजभूषण शरण सिंह, माँ पूर्वी देवी धाम में होगा भव्य स्वागत!

✍️ रिपोर्टर: Ankit Dwivedi 🗓 14 अक्टू. 2026, 08:05 PM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिरवइया में कल गूंजेगा जयकारा: माँ पूर्वी देवी धाम में होगा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का भव्य हेलीकॉप्टर आगमन

सिरवइया में कल गूंजेगा जयकारा: माँ पूर्वी देवी धाम में होगा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का भव्य हेलीकॉप्टर आगमन
उन्नाव: जनपद की पुरवा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले आदर्श ग्राम पंचायत सिरवइया में कल एक ऐतिहासिक धार्मिक और सामाजिक समागम होने जा रहा है। प्रसिद्ध आदिशक्ति पीठ माँ पूर्वी देवी धाम की पावन धरती पर कल, 15 अक्टूबर (गुरुवार) को मुख्य अतिथि माननीय बृजभूषण शरण सिंह जी (नेताजी) का हेलीकॉप्टर द्वारा आगमन हो रहा है।
इस भव्य आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्री श्री 1008 दिगंबर स्वामी महाराज के आशीर्वाद से सजे इस पावन दरबार में नेताजी का स्वागत बेहद गरिमामयी ढंग से किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि नेताजी का यह आगमन सिरवइया की धरती के लिए गौरव की बात है और यह क्षेत्र में आस्था व सम्मान का एक नया अध्याय लिखेगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
📲Get App