हेलीकॉप्टर से मालाखेड़ा पहुंची नई बहू , नवदंपती की एक झलक पाने उमड़े लोग

अलवर के मालाखेड़ा कस्बे में एक अनूठा पारिवारिक आयोजन चर्चा का विषय बन गया, जहां पूर्व अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौधरी के पुत्र निश्चय चौधरी अपनी नवविवाहित पत्नी रुचि को हेलीकॉप्टर से लेकर मालाखेड़ा पहुंचे। निश्चय चौधरी का विवाह 21 नवंबर को डीग जिले के जनूथर में रुचि के साथ संपन्न हुआ था। विवाह के बाद 22 नवंबर को नवदंपती हेलीकॉप्टर से मालाखेड़ा पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए अस्थायी हेलीपैड बनाया गया था। हेलीकॉप्टर के उतरते ही नववधू के आगमन को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौके पर जुट गए। इस दौरान चिकित्सा विभाग, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व्यवस्थाओं के लिए मौजूद रहे। शिक्षाविद् मूलचंद चौधरी, कपूरचंद जाट, सुबह सिंह चौधरी, जगत सिंह चौधरी सहित परिवार के सदस्य और क्षेत्र के प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहे। हेलीकॉप्टर से बहू के आगमन ने पूरे मालाखेड़ा में उत्सुकता और उत्साह का माहौल बना दिया। भारतीय विवाह परंपरा में बहू का गृह आगमन परिवार के लिए विशेष खुशी का अवसर होता है और इस आयोजन में क्षेत्र के लोगों की भागीदारी ने पारिवारिक खुशियों को सामाजिक उत्सव का रूप दे दिया।