🔥 ट्रेंडिंग पेट डॉग की गंदगी से पुलिस शिकायत और पा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी भारती... दीवाली पूजा में डिजिटल बदलाव, बही‑खाता... हाई कोर्ट में रेखा आर्या‑साहु केस की स... दिल्ली में पटाखा प्रतिबंध तोड़ते हुए द... વોટરશેડમાં આકસ્મિક આગ લાગતા વિકરાળ સ્...
09 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

हजारीबाग पुलिस ने दीपावली पर जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटी खुशियां, बांटे गर्म कपड़े और राशन

✍️ रिपोर्टर: Rohit Kumar Yadav 🗓 08 नव. 2026, 11:52 PM 👁 26
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार की पहल पर हजारीबाग पुलिस ने गरीब, असहाय और दिव्यांग बच्चों के बीच गर्म कपड़े, मिठाइयां और सूखा राशन वितरित कर त्योहार की खुशियां बांटीं।

हजारीबाग पुलिस ने दीपावली के अवसर पर जिले के गरीब, असहाय और दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर त्योहार की खुशियां बांटीं। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार की एक मानवीय पहल के तहत, जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों ने जरूरतमंद बच्चों और उनके परिवारों के बीच गर्म कपड़े, मिठाइयां और सूखा राशन वितरित किया।

इस नेक कार्य में सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक, बड़ा बाजार थाना प्रभारी मुकेश रजक और अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने मिलकर लगभग 30 से 35 बच्चों तक सहायता पहुंचाई, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आई।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि यह अभियान दीपावली के बाद भी जारी रहेगा। जरूरतमंद और भूखे लोगों को सूखा राशन के साथ-साथ तैयार भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। हजारीबाग पुलिस की इस संवेदनशील और सराहनीय पहल की स्थानीय लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
📲Get App