🔥 TRENDING Muzaffarpur Municipal Board Meeting Ad... Bus collides with CNG tempo in Garha,... Tractor with sand overload kills 22-ye... Diesel locomotive derails at Jamalpur... Five Youths Rescued After High‑Speed C... अखिलेश यादव ने जारी किया PDA का प्रणपत...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हजारीबाग में टेलीकॉम समिति ने दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी सुधार के निर्देश दिए

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 26 Nov 2026, 09:35 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हजारीबाग जिले की टेलीकॉम समिति ने 26 नवम्बर को दूरस्थ एवं नेटवर्क वंचित क्षेत्रों में मोबाइल एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए।

हजारीबाग जिले के डीसी हेमन्त सती की अध्यक्षता में 26 नवम्बर गुरुवार को जिला टेलीकॉम समिति (मोबाइल नेटवर्क कमिटी) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी की स्थिति की समीक्षा करते हुए दूरस्थ एवं नेटवर्क से वंचित क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

डीसी श्री सती ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मोबाइल नेटवर्क एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी अत्यंत महत्वपूर्ण है। नेटवर्क की अनुपलब्धता से विधि-व्यवस्था संधारण, निर्वाचन संबंधी कार्य, शिक्षा एवं आम नागरिकों के दैनिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में जिले के सभी क्षेत्रों में बेहतर एवं निर्बाध नेटवर्क कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना आवश्यक है। हजारीबाग जिले में रिलायंस जियो, रिलायंस इन्फोकॉम, भारती इन्फराटेल एवं इंडस सहित विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों द्वारा मोबाइल टावर स्थापित किए गए हैं।

बैठक के दौरान यह पाया गया कि जिले के कुछ सुदूरवर्ती इलाकों में मोबाइल टावर की उपलब्धता नहीं है तथा कुछ प्रखंड मुख्यालयों में भी अपेक्षित नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों एवं थाना परिसरों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की अनुपलब्धता अथवा कमजोर नेटवर्क की स्थिति पर भी चर्चा की गई। डीसी श्री सती ने सभी संबंधित टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों को नेटवर्क कनेक्टिविटी से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा जिन प्रखंडों एवं क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है, उन स्थानों की सूची तैयार कर संबंधित अंचल पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के माध्यम से स्पष्ट एवं संयुक्त प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। डीसी श्री सती ने सभी नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के प्रतिनिधियों को आगामी बैठक तक कनेक्टिविटी से संबंधित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता, डीएसपी मुख्यालय, अपर नगर आयुक्त तथा विभिन्न टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
📲Get App