🔥 TRENDING उमरिया जिले के ग्राम चिंकी में पंचायत... सर्व प्रेममित्र मनापासून आभारी आहे खुटनिया जरलपुर में वीएचएसएनसी की बैठक,... Body Recovered Near Assam-Meghalaya Bo... Meghalaya Man Wanted in POCSO Case Det... Meghalaya High Court Celebrates Consti...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हजारीबाग में अवैध शराब पर छापामारी, 342 लीटर जप्त

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 26 Nov 2026, 06:05 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

25‑11‑2026 को हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र में अशोक साव के घर पर छापामारी के दौरान 342 लीटर अवैध शराब और अन्य वस्तुएँ जब्त की गईं।

25‑11‑2026 को हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र, आनंदपुरी में अशोक साव के मकान पर उपायुक्त के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध छापामारी की गई।

छापामारी के दौरान 38 पेटी में 456 बोतल, कुल 342 लीटर अवैध शराब (ब्रांड: 100 Pipers, 100 Pipers 12 Year, Blackdog, Blackdog Gold, Teachers Highland, VAT‑69, Blenders Pride) जब्त की गई। साथ ही कैंटीन कार्ड, ATM कार्ड, कैंटीन बिल, मोबाइल फोन और नकद भी बरामद हुआ।

सत्यापन के पश्चात मुख्य अभियुक्त राहुल कुमार, पिता गणेश कांडु और पदमा ओपी (NCC कैंटीन हजारीबाग में प्राइवेट लिपिक) को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

अन्य तीन व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि वे सभी छात्र हैं; उन्हें नियमानुसार कार्रवाई कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
📲Get App