🔥 TRENDING धार्मिक आस्था के नाम पर हो रही धोखाधड़... দুর্গাপুজোর সন্ধ্যায় উত্তর কলকাতার চোর... भागलपुर में दुर्गा पूजा की सुरक्षा हेत... वन विभाग नहीं, खान प्रबंधक ने रोका गाय... Chhattisgarh government extends Diwali... Gill and Prabhsimran Lead Punjab's Ran...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हजारीबाग: डीसी और एसपी ने बरही के पूजा पंडालों और रावण दहन स्थल का किया औचक निरीक्षण
Local

हजारीबाग: डीसी और एसपी ने बरही के पूजा पंडालों और रावण दहन स्थल का किया औचक निरीक्षण

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 17 Oct 2026, 09:55 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए हजारीबाग के उपायुक्त हेमन्त सती और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बरही प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों और रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया।

दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर हजारीबाग जिले के उपायुक्त (डीसी) हेमन्त सती और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने शनिवार को जिले के बरही प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बरही चौक स्थित पूजा पंडाल, रसोइया धमना, धमना एवं बरही मैदान स्थित रावण दहन स्थल का भ्रमण कर पर्व के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीसी श्री सती ने पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, यातायात व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, उद्घोषणा प्रणाली, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, स्वयंसेवकों की तैनाती, साफ-सफाई तथा मूर्ति विसर्जन मार्ग एवं मेले के आयोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पूजा समितियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बरही मैदान स्थित रावण दहन स्थल के निरीक्षण के दौरान डीसी श्री सती ने परिसर की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, एंट्री-एग्जिट, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आयोजन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुव्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर डीसी हेमन्त सती ने कहा कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी पूजा समितियां निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखें। एसपी अमन कुमार ने भी पूजा समितियों से पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने तथा भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की। इस निरीक्षण के दौरान डीडीसी रिया सिंह, प्रशिक्षु आईएएस, बरही अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App