🔥 TRENDING Louisiana Court Rules in Favor of Jone... Heavy Rain in Uttar Pradesh Claims 56... Thar SUV crashes into motorcycle on Dw... Virat Kohli's Six-Fueled Century Sets... Health Ministry advises lowest effecti... Violence erupts over sexual assault al...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हिजाब पर हाई कोर्ट के फैसले की समीक्षा की संभावना
Local

हिजाब पर हाई कोर्ट के फैसले की समीक्षा की संभावना

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 26 Aug 2026, 07:44 PM 👁 38
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जातीय जनगणना पर भी बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने हिजाब, जातीय जनगणना, चीनी की बढ़ती कीमतों और छात्रों के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इलाहाबाद हाई कोर्ट के स्कूलों में हिजाब पहनने से जुड़े फैसले पर चिराग पासवान ने कहा कि इस फैसले के खिलाफ समीक्षा की संभावनाएं अभी बची हुई हैं। उन्होंने कहा कि हर जाति और धर्म की अपनी पहनावा और वेशभूषा होती है। व्यक्तिगत आस्था से जुड़े मामलों में हस्तक्षेप करना उनकी पार्टी उचित नहीं मानती है। उन्होंने संभावना जताई कि उच्च अपील में इस फैसले में कुछ बदलाव हो सकता है।

जातीय जनगणना पर विपक्ष को सहयोग की नसीहत

कांग्रेस द्वारा भाजपा पर बिहार और तेलंगाना की तर्ज पर जाति आधारित जनगणना कराने की मांग को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में हुई जातीय जनगणना का समर्थन बिहार भाजपा की प्रदेश इकाई ने किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की सोच भी जातीय जनगणना को लेकर सकारात्मक है। जनगणना में आवश्यक कॉलम शामिल किए गए हैं। विपक्ष की मांग के अनुसार हर चीज को शामिल करना संभव नहीं है।

चिराग ने कहा कि जातीय जनगणना का उद्देश्य समाज की सभी जातियों के विकास के लिए आवश्यक आंकड़े जुटाना है। लंबे समय बाद देश में जनगणना होने जा रही है। ऐसे में विपक्ष को सरकार का सहयोग करना चाहिए।

चीनी की कीमतों पर सरकार कर रही जांच

देश में चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर चिराग ने कहा कि सरकार पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर इस मुद्दे को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एथेनॉल से जुड़ी परिस्थितियों के कारण यह तत्काल समस्या उत्पन्न हुई है, जिसे केंद्र सरकार जल्द सुलझा लेगी।

तेजस्वी पर छात्रों के मुद्दे पर राजनीति का आरोप

तेजस्वी प्रसाद यादव पर छात्रों के मुद्दे को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए चिराग ने कहा कि उन्होंने स्वयं छात्रों की समस्याएं सुनीं और उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी छात्रों के साथ फोटो खिंचवाने के बाद चले गए और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को उचित मंच पर नहीं उठाया। चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री देर रात तक छात्रों के मुद्दे पर वार्ता कर रहे थे और जल्द ही इसका सकारात्मक निष्कर्ष सामने आएगा।
📲Get App