🔥 ट्रेंडिंग हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले एक व्यक... झारखंड में पति ने पत्नी और प्रेमी को क... शुबमन गिल ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ निर्... यूनियन बैंक ने थोक महंगाई जोखिम 11% तक... अमेरिका ने चीन व प्रतिबंधित देशों को ए... बीएम संदीप को तेलंगाना कांग्रेस के चौथ...
17 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

हिंडौन में पार्षद चुनाव की रंजिश से फायरिंग और पथराव के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 25 अक्टू. 2026, 05:25 PM 👁 53
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हिंडौन सिटी में पार्षद चुनाव की रंजिश के कारण फायरिंग और पथराव के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

हिंडौन सिटी में पार्षद चुनाव की रंजिश के कारण फायरिंग और पथराव के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। करौली एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई की।

10 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे ईदगाह कॉलोनी में झगड़े, पथराव और फायरिंग की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, पर तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घटनास्थल से 315 बोर के तीन खाली कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि समीर खान फैजान के घर के पास बाइक लेकर बैठा था। इसी दौरान सोमीन गोशाला की तरफ से आया और समीर से बाइक हटाने को कहा। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया।
📲Get App